बागेश्वर पुलिस ने बीट भ्रमण कर आमजनमानस को बढ़ते अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

“पुलिस आपके द्वार”
बागेश्वर पुलिस ने बीट भ्रमण कर आमजनमानस को बढ़ते अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में बढ़ते अपराधों से बचाव के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा बीट क्षेत्र में भ्रमण कर आमजनमानस से उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की अन्य आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, बागेश्वर पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है । पुलिस टीम ने आमजनमानस को नशे के घातक सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति गहराई से सचेत किया। इसके साथ ही टीम ने युवा पीढ़ी व स्थानीय लोगों से नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जनकारी दी गयी । महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मौके पर ही महिलाओं के मोबाइलों में उत्तराखंड पुलिस का गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया तथा किरायेदार सत्यापन, आपातकालीन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन- 1090 और आपातकालीन सेवा- 112 के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों और ऑनलाइन ठगी को देखते हुए पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधियों के नए तौर-तरीकों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी अनजान फोन कॉल, संदेशों या लॉटरी के प्रलोभन में बिल्कुल न आएं। इसके साथ ही अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी जैसे ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता विवरण किसी भी परिस्थिति में किसी से साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने आमजनमानस को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी।
समाज को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी नागरिक इन जानकारियों को अपने परिजनों एवं आस-पास के लोगों तक पहुँचाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

Ad
Ad Ad