बागेश्वर पुलिस ने बीट भ्रमण कर जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा बीट क्षेत्र में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की गई,और उनका कुशलक्षेम जाना गया।
पुलिस टीम द्वारा भ्रमण के दौरान बुजुर्गों से उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की अन्य आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, बागेश्वर पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है। इसके साथ ही, वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने बुजुर्गों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों के प्रति जागरूक किया। उन्हें अनजान फोन कॉल, संदेशों और लॉटरी के प्रलोभन में न आने तथा अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।
पुलिस के इस मानवीय दृष्टिकोण और सुरक्षात्मक पहल की स्थानीय बुजुर्गों ने खुले दिल से सराहना की और इस जनसंपर्क अभियान के लिए बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad