वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस का अभियान: थाना काण्डा पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का जाना हाल, बढते अपराधों से बचाव – साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस का अभियान: थाना काण्डा पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का जाना हाल, बढते अपराधों से बचाव – साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

   पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्गत आदेश-निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थानों में *साइबर अपराधों की रोकथाम और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।* इसी क्रम में थाना काण्डा पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया गया।

थाना काण्डा पुलिस टीम द्वारा अपने-अपनें क्षेत्र का भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बुजुर्गो की कुशलक्षेम लेते हुए हर सम्भव सहायता का आश्वसन दिया गया । पुलिस टीम ने भ्रमण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय जनता को बढते अपराधों से बचाव को जागरुक किया गया ।


पुलिस सहायता, के लिए ‘डायल 112’ टोल-फ्री नंबर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। बुजुर्गों को अकेले रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। वाहन चलाते समय सदैव यातायात के नियमों का पालन करने को जागरुक किया गया । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरन्त साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 में शिकायत करने की जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad