बागेश्वर:राशन कार्ड सेवाएं 7 मार्च तक रहेंगी बाधित आरसीएमएस डेटा का यूआरसीएमएस पोर्टल पर होगा माइग्रेशन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,
📌राशन कार्ड सेवाएं 7 मार्च तक रहेंगी बाधित आरसीएमएस डेटा का यूआरसीएमएस पोर्टल पर होगा माइग्रेशन

वर्तमान में संचालित आरसीएमएस पोर्टल के डेटा को भारत सरकार के यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल पर माइग्रेट किया जाना है। जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे ने बताया कि यह डेटा माइग्रेशन प्रक्रिया 26 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में राशन कार्ड बनाने, संशोधन करने तथा नई राशन दुकानों के आवंटन सहित सभी संबंधित प्रक्रियाएं अब नए यूआरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से ही संपादित की जाएंगी।

डेटा माइग्रेशन अवधि के दौरान राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित/बाधित रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad