बागेश्वर:कुछ यूं दरक उठा पहाड़ ,देखिए पहाड़ दरकने का खौफनाक विडियो आया सामने

ख़बर शेयर करें
बागेश्वर पहाड़ दरकने का विडियो

बागेश्वर: कल दोपहर बाद शुरू हुई मानसूनी वर्षा रात्रि में भी जारी रही इस वर्षा के चलते आज बागेश्वर मुख्यालय से आगे आरे गांव के समीप काभड़ी में पहाड़ भरभराकर नीचे आ गया, जिससे कपकोट-बागेश्वर मोटरमार्ग भी बंद हो गया। इस भूस्खलन के बाद सड़क पूरी मलबे से पट गई है। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे आ गई थी। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम मौके पर रवाना। भूस्खलन में अभी तक कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पहाड़ के मलबे को हटाने की कार्यवाही प्रगति पर है।बताया जा रहा है कि आज सुबह आरे के काभड़ी से भूस्खलन का ये वीडियो सामने आया है।बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के बाद यहां पहाड़ी सुबह 6:30 बजे दरकने लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक से पूरा पहाड़ दरककर नीचे आ गया।

भारी भूस्खलन का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। वहां सामने की तरफ गांव में मौजूद बहुत से लोग इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद किया। इस दौरान वहां सड़क पर किसी तरह का आवागमन न होने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले में जगह-जगह पर बरसात के मौसम में भूस्खलन की खबरें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, काभड़ी के पास इसी प्वाइंट पर पहले भी कई बार यहां पहाड़ दरक कर नीचे आया हैं। बताया गया है कि जिस समय इस पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस समय सड़क पर कोई भी मौजूद नहीं था। और विडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।