बागेश्वर: (दुःखद) 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सांप के डसने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: काफलीगैर तहसील क्षेत्र में घर के आंगन पर एक बजुर्ग महिला का सांप ने डस लिया। 108 एंबुलेंस से बागेश्वर जिला अस्पताल लाते हुई महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की जांच की ओर मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह काफलीगैर तहसील निवासी 65 वर्षीय ललिता देवी पत्नी बहादुर सिंह बाथरूम की तरफ जा रही थी। घर के आंगन में पहले से सांप था। उनका पैर सांप के संपर्क में आ गया। उन्हें डस लिया। परिजनों ने 108 को सूचना दी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसे बागेश्वर पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डा. कानूप्रिया ने बताया कि महिला की 108 में ही मौत हो गई थी।