बागेश्वर:बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान: बागेश्वर पुलिस ने दूरस्थ ग्रामों में जाकर जाना सीनियर सिटीजन का हाल-चाल

ख़बर शेयर करें

बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान: बागेश्वर पुलिस ने दूरस्थ ग्रामों में जाकर जाना सीनियर सिटीजन का हाल-चाल।

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद बागेश्वर पुलिस द्वारा ‘नुक्कड़ सभा’ एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के क्रम में दिनाँक-02/01/2026 को थानाध्यक्ष कपकोट श्री प्रताप सिंह नगरकोटी ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के अत्यंत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों जगथाना एवं वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) से उनके घर जाकर मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस सदैव उनकी सेवा के लिए तत्पर है। इसी क्रम में उ0नि0 मनोहर चन्द एवं कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नुक्कड़ सभा जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरुकता अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बुजुर्गों एवं आमजनमानस को किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी प्रदान की गई। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों, विशेषकर ‘डिजिटल अरेस्टिंग’ जैसे फर्जीवाड़ों के संबंध में बुजुर्गों को विस्तार से समझाया गया। उन्हें सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आने की सलाह दी गई किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर डॉयल 1930 पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गयी । बाहरी व्यक्ति का पुलिस सत्यापन करवाने एवं अपने आसपास रहने वाले किसी भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
बागेश्वर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक एवं आमजनमानस को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad