बागेश्वर:संघर्ष वाहिनी द्वारा आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में असहाय छोटी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते हुए उनसे राखी बंधवाई

Ad
ख़बर शेयर करें

आज संघर्ष वाहिनी बागेश्वर द्वारा दिन में 1.30 बजे वृद्धा आश्रम बागेश्वर में स्थित आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय बागेश्वर में असहाय छोटी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते हुए उनसे राखी बंधवाई और उन्हें आजीवन उनकी रक्षा का वचन दिया एवम उन्हें उपहार दिये।
साथ हीं वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गो से भी भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें भी उपहार दिया साथ में रक्षाबंधन की बधाईया दी और सभी बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष संघर्ष वाहिनी बागेश्वर, सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष, रोहित खैर,संस्कार भारती, अनमोल कुमार, दिव्यांशु पिंडारी, सूरज आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad