बागेश्वर: अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सरयू गोमती के तट में स्थित कुमाऊं की काशी में भी भव्य शोभायात्रा ,जगह जगह भंडारे

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में आज सरयू गोमती नदी संगम तट में स्थित बागनाथ नगरी बागेश्वर में भी चारों ओर खुशी का माहोल है श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देखने को मिल रहा है । आज नगर में श्री राम दरबार शोभा यात्रा निकाली गई ये यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से भगवान श्री राम के जयकारों के साथ होकर गुजरी तो वही नुमाइश मैदान स्थित रामलीला मंच में भी रामलीला कमेटी द्वारा सुंदर काण्ड और भजनों का आयोजन किया है।

वहीं नगर के कोने कोने में विभिन्न स्थलों में भी भंडारों का आयोजन देखने को मिल रहा है, सायं   काल में सरयू तट में  दीपदान के साथ सरयू आरती का भी भव्य आयोजन देखने को मिलेगा।

पुस्कर राज गिरी महाराज,जूना अखाड़ा बागेश्वर

भास्कर नेगी,सदस्य रामलीला कमेटी बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad