बागेश्वर: श्री राम सेवा समिति द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को श्री राम दरबार शोभा यात्रा का होगा आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: श्री राम सेवा समिति द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को श्री राम दरबार शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा ।सेवा समिति के सदस्य गौरव जोशी ने बताया कि शोभायात्रा सरयू घाट से पूरे नगर क्षेत्र में प्रातः 10 बजे निकलेगी इस दौरान नुमाइश मैदान में 11:30बजे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लाइव प्रसारण कार्यक्रम किया जाएगा और दोपहर 1बजे से खिचड़ी भंडारे का आयोजन होगा सायं काल सरयू घाट में भव्य दीपदान एवं सरयू आरती का आयोजन होगा आरती के पश्चात खीर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।समिति ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad