बागेश्वर: SOG/ANTF बागेश्वर पुलिस टीम ने थाना कपकोट क्षेत्र से 520 ग्राम अवैध चरस के साथ 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

एस0पी0 बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,

मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशानुसार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्री चंद्र शेखर घोडके(IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में दिनांक-12.11.2024 को थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत SOG प्रभारी श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान फुलवारी पोस्ट ऑफिस के पास, कपकोट रोड पर संदिग्ध देखे जाने पर जगत सिंह दानू पुत्र केदार सिंह दानू निवासी सापुली कर्मी , थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 27 वर्ष को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 520 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके से अवैध चरस के साथ अभियुक्त को मय चरस के गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व थाना कपकोट में मु0 FIR N0-34/2024 अन्तर्गत धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।

नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-
01- निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान । (प्रभारी SOG)
02– हे0का0 राजभानु।
03- आरक्षी रमेश सिंह। (ANTF)
04- आरक्षी भुवन बोरा।
05- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार।

   

ADVERTISEMENTS
Ad Ad