बागेश्वर: SP बागेश्वर अक्षय कोंडे पहुंच गए देवकी लघु वाटिका और कहा…

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: सामाजिक सुरक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में विशेष रुचि रखने वाले पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय कोंडे द्वारा देवकी लघु वाटिका, राष्ट्रीय कुमाउनी पुस्तकालय मंडलसेरा का अवलोकन कर पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए वाटिका की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने की बात कही मालूम हो पुलिस अधीक्षक द्वारा इसी सत्र में ढाई हजार औषधिय प्रजाति के पौधों का रोपण अपने सहयोग से जनपद बागेश्वर के अनेक क्षेत्रों में किया गया सूख रहे जल स्रोतों के आस-पास कई स्थानों पर रोजगार पूरक लघु वटिकाओं की स्थापना के लिए हर संभव वाटिका को अपेक्षित सहयोग हेतु सहमति जताई पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के अभियान में किशन सिंह मलड़ा द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए शिरीष एवं तीमूर के पौधे भेंट किये जहाँ श्रीमती देवकी देवी, राम सिंह मलड़ा शिवराज सिंह बिष्ट आर आई,भजन मलड़ा आदि रहे।

Ad