बागेश्वर: दर्जा राज्य मंत्री जड़ी बूटी सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार द्वारा जनपद आगमन पर देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा का अवलोकन किया

दर्जा राज्य मंत्री श्री बलबीर घुनियाल् जड़ी बूटी सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार द्वारा जनपद बागेश्वर आगमन पर देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा का अवलोकन किया जहाँ श्रीमती रमा मलड़ा पूर्व ग्राम प्रधान मंडलसेरा,श्रीमती मनीषा मलड़ा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया एवं वाटिका द्वारा किये जा रहे पर्यावरणीय प्रयासों की जानकारी दी अवलोकन करते हुए वाटिका में विशेषऔषधिय बहु उपयोगी रोजगार पूरक बेहद दुर्लभ सीलिंग प्रजाति के पौधे की जानकारी प्राप्त की एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बताया साथ ही मुगा रेशम की खेती के साथ संयुक्त रूप से पशुओं से सुरक्षित फसलों जैसे- हल्दी,अदरक,अरबी,काली-सफेद मुसली,कपूर कचरि, लेमन ग्रास, तुलसी, ऐलोवरा,चंदन की नर्सरी पौधों और बड़े वृक्षों को देखकर सभी से इसे अपनाने की अपील करते हुए वाटिका के प्रयासों को पर्यावरण,पलायन, रोजगार के लिए सार्थक बताया एवं औषधीय पादपों की जानकारी अनुभव लिखित प्रदान कराने का अनुरोध करते हुए उच्च संस्थानों से भी वाटिका के अभिनव प्रयासों को आगे बड़ाने में सहयोगी बनते हुए केंद्र सरकार तक किशन सिंह मलड़ा की पहल को पहुँचाने का आसवासन बचन उनकी 85 वर्षीय माता जी को दिया। अवलोकन कार्यक्रम में श्रीमती प्रभा गड़िया भा ज पा जिला अध्यक्ष बागेश्वर,श्रीमती दीपा आर्या पूर्व जिला पंचयात अध्यक्ष,श्रीमती नीमा धपोला, श्रीमती सरिता चौहान, महेश चंद्र सिंह खेतवाल,रघुवीर सिंह दफौटि,मथुरा प्रसाद,कमल सिंह परिहार,पंकज सिंह मेहता,विवेक तेवारी नगर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे,


