बागेश्वर:(उप चुनाव 2023) बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 6 प्रतियाशियों ने भरे नामांकन ,देखिए किस किस ने भरे….

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: आज 47-बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में 17 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल के अंतिम दिन 5 प्रतियाशीयो द्वारा नामांकन किये गए, जिसमें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटि, उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी अर्जुन कुमार देव, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी भगवत कोहली व निर्दलीय जगदीश चंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किये। वहीं बीते रोज भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास द्वारा नामांकन किया गया था इस प्रकार कुल 6प्रतियाशियों द्वारा अपने नामांकन कराए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad