बागेश्वर:जुआ खेलने पर 10 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

जनपद में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में दिनांक 04.11.2022 को मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर 10 अभियुक्तगणों क्रमशः 1- हरीश राणा उम्र 41 वर्ष, 2- हीरा सिंह उम्र 45 वर्ष, 3- हरीश खेतवाल उम्र 40 वर्ष, 4- महेश सिंह राणा उम्र 42 वर्ष, 5- ईश्वर सिंह खेतवाल उम्र 37, 6- सुन्दर प्रसाद उम्र 36 वर्ष, 7- डुंगर सिंह उम्र 45 8- कुन्दन सिह उम्र 48 वर्ष 9-कैलाश सिह कनवाल उम्र 34 वर्ष 10- बहादुर राम उम्र 70 वर्ष को बालीघाट छोटे पुल के पास तप्पड़ पर जुआ खेलने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 41,410/- रुपये बरामद किये गये । जिसके आधार पर थाना हाजा पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध FIR No- 88/2022 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरण-

1.SHO कैलाश सिंह नेगी
2.व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट
3.कानि0 नरेन्द्र गोस्वामी
4.कानि0 महेन्द्र सिंह जीना
5.कानि0 गिरीश बजेली
6.कानि0 तारा सिंह गढ़िया
7.कानि0 सुबोध रावल
8.LFM धन सिंह