बागेश्वर:थाना झिरौली पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले नामजद आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने और मामलों में शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए हैं।
दिनांक 08/05/2026 को वादी द्वारा थाना झिरौली में तहरीर दी की दीपक सिंह नेगी द्वारा उनके साथ गाली-गलौज व गर्दन पर धारदार चाकू से वार किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना झिरौली में FIR NO. 07/2026 धारा 109(1), 351(3) और 352 BNS पंजीकृत की गई। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 22/06/2026 को झिरौली पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक सिंह नेगी पुत्र बलवंत सिंह नेगी को ब्रदर्स कैफे निकट राजमंदिर सैक्टर 17 रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त का विवरण——-
दीपक सिंह नेगी पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम-छानी थाना झिरौली उम्र-31 वर्ष

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad