बागेश्वर:थाना काण्डा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 22 वर्षीय गुमशुदा महिला को अन्नपूर्णा के घने जंगलों से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया

ख़बर शेयर करें

काण्डा पुलिस की तत्परता: लापता महिला को जंगलों से सकुशल ढूंढ निकाला, परिजनों में खुशी की लहर।

जनपद बागेश्वर के थाना काण्डा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 22 वर्षीय गुमशुदा महिला को अन्नपूर्णा के घने जंगलों से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

दिनांक 16.02.2026 को भाकड़पन्त निवासी ने थाना काण्डा में उपस्थित होकर सूचना दी कि उनकी पत्नी दिनांक 15.02.2026 से घर से कहीं बिना बताए चली गई हैं। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला, तो पुलिस को तहरीर दी गई।

तहरीर प्राप्त होते ही थाना काण्डा में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई। स्थानीय मुखबिरों और गहन खोज अभियान के परिणामस्वरूप, पुलिस टीम ने महिला को अन्नपूर्णा के जंगलों से सुरक्षित ढूंढ निकाला।

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, महिला को उनके पति और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad