बागेश्वर:साइबर अपराधियों के विरूद्ध बागेश्वर पुलिस एक्टिव,रू0 3,39,900/- की धोखाधडी करने वाला एक्टिव गैंग का पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें

साइबर अपराधियों के विरूद्ध बागेश्वर पुलिस एक्टिव मोड़ पर नजर आ रही है, एनीडेस्क डाउनलोड कराकर रू0 3,39,900/- की धोखाधडी करने वाला देवघर (झारखण्ड)/शेखपुरा बिहार सें एक्टिव गैंग का पर्दाफाश संलिप्त 02 अभियुक्तो को नोटिस तामील, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा महोदय द्वारा बढते हुए साइबर अपराध में प्रभावी अंकुश लगाने के परिपेक्ष में जनपद पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कण्डारी महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.09.2022 को साइबर क्राइम सैल में आवेदक चंचल सिंह पुत्र जौहार सिंह निवासी- ग्राम नौकोडी पो0- हरसिग्याबगड, थाना कपकोट जनपद- बागेश्वर द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी की मुझे अज्ञात द्वारा कॉल कर खुद को बैक कस्टमर केयर अधिकारी का परिचय देते हुए धोखे से एनीडेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर अज्ञात द्वारा मेरे यूनियन बैक खाते से रू0 3,39,900/- आहरित कर लिये गये है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले में संलिप्त आरोपियो के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने हेतु साइबर क्राइम सैल को आवश्यक दिशा दिर्नेश दिये गये, साइबर सैल द्वारा गहन तकनीकी विश्लेषण किये जाने पर उक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपियो का बसाहा, पालाजोरी जनपद देवघर /शेखपुरा बिहार में एक्टिव होना पाया गया । प्रकरण मे तत्काल थाना कपकोट में FIR NO. 79/2022 धारा – 420 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रहलाद सिंह को सुपूर्द व उ0नि0 प्रहलाद सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर धरपकड हेतु रवाना कि गयी, उ0नि0 प्रहलाद सिह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संलिप्तो के एक्टिव ठिकानों, पालाजोरी देवघर, सारज खुखजोरा, अस्थावा नालंदा आदि स्थानो मे दबिश दी गयी, दौराने दबिश घटना में संलिप्त 1. अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गोरेलाल महतों निवासी – ग्राम अंडौली थाना -चेवरा जनपद शेखपुरा बिहारा को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 03 ए0टी0एम0 कार्ड भी बरामद किये गये। 2. जीया राम महतो पुत्र नीमाई चन्द्र महतो निवासी – बिरूवामरानी , थाना -खागा, जनपद देवघर (झारखण्ड) घर से फरार होना पाया गया, जिस क्रम में उसके परिजनों को 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील करवाया गया। 3. अभियोग से संबंधित विधि विवादित किशोर निवासी- ओयब अस्थाना जनपद -नालंदा बिहार के कब्जे से घटना प्रयोग किये गये 01 मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड बरामद किये गये जिसे 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील करवाया गया।
उक्त अभियोग में घटना में संलिप्त/गिरफ्तार अभियुक्तो विवरण –
*1. पवन कुमार पुत्र गोरेलाल महतों
निवासी – ग्राम अंडौली थाना -चेवरा
जनपद -शेखपुरा (बिहार)

  1. जीया राम महतो पुत्र नीमाई चन्द्र महतो
    निवासी – बिरूवामरानी ,
    थाना -खागा, जनपद देवघर (झारखण्ड) (फरार अभियुक्त)
  2. विधि विवादित किशोर
    निवासी- ओयब अस्थाना
    जनपद -नालंदा बिहार

बरामद सामाग्री :-

1. घटना में प्रयोग किये गये 01 मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड, 03 ए0टी0एम0 कार्ड।

कर्याप्रणाली/पूछताछ का विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्त विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

पुलिस टीम का विववरण –

  1. उ0नि0 प्रहलाद सिह (विवेचक)
  2. कानि0 324ना0पु0 संजय लाल , (चौकी रीमा , थाना कपकोट)

टैक्नीकल टीम का विवरण-

  1. निरी0 राजेन्द्र सिंह रावत (प्रभारी साइबर सैल)
  2. कानि0 201 ना0पु0 चन्दन कोहली
  3. कानि0 57 ना0पु0 इमरान खान मीडिया सैल
    पुलिस कार्यालय
    जनपद – बागेश्वर