बागेश्वर:रवाईखाल मे स्थित श्री गोल्ज्यू के मन्दिर में नौरात्र की त्रैमास का आयोजन

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ की काशी देवनगरी बागेश्वर के रवाईखाल मे स्थित श्री गोल्ज्यू के मन्दिर में दिनांक 1 जून से नौरात्र की त्रैमास का आयोजन समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से भव्य आयोजन किया जा रहा है सभी क्षेत्र वासियों द्वारा तन मन धन से इस भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है क्षेत्र वासियों के अतिरिक्त बाहर देश विदेश मे रहने वाले लोगों द्वारा भी इस भव्य आयोजन मे अपना सहयोग दिया जा रहा है पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री जितेंद्र ऐठानी जी द्वारा बताया गया की दिनांक 3 जून को पूजा का समापन विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को मन्दिर कमेटी की ओर से आमंत्रित किया गया है इस कार्यक्रम को समपन्न कराने मे आनन्द सिंह मेटवाल मेहरबान सिंह दरवान सिंह ऐठानी चन्दन सिह सहित सभी मन्दिर कमेटी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad