बागेश्वर: थर्टी फर्स्ट को पुलिस कर्मी की छत से गिरकर हुई मौत,पुलिस लाईन में था तैनात

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: बागेश्वर जनपद मुख्यालय से दुखद खबर है पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी की छत से गिरकर दुखद मौत हो गई, उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

मुख्यालय के कोतवाल कैलाश सिंह नेगी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में शनिवार की रात महिलाओं का थर्टी फर्स्ट का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन में तैनात मासी, अल्मोड़ा जिले के आनंद सिंह बिष्ट (36) पुत्र भगवत सिंह बिष्ट के कमरे की बिजली लाइन खराब हो गई। बिजली में आई खराबी चेक करने गए और छत से नीचे गिर गए। उनके सिर में गहरी चोट आ गई। घटना के बाद पुलिस के अन्य साथी भी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad