बागेश्वर:इन 8 प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण को भेजा पंतनगर,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर कृषि विभाग ने 08 प्रगतिशील किसानों को चार दिवसीय प्रशिक्षण हेतु मध्य राज्य कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (समेटी) पंतनगर में प्रशिक्षण हेतु भेजा, जिनको सोमवार को कलेक्टे्रट से जिलाधिकारी रीना जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने सभी कृषक प्रक्षिणार्थियों से जानकारियां लेते हुए उन्हें पंतनगर से और अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषक प्रशिक्षण लेकर स्वंय की कृषि उत्पादन में बृद्धि कर आर्थिकी मजबूत करेंगे व दूसरों को भी अनुभव साझा करें।
मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 08 प्रगतिशील किसान बलवंत सिंह निवासी गैराड़ गोपाल सिंह धपोला बिलखेत, दिवान सिंह भण्डारी थापलबज्वाड, भवान सिंह शामा, कृष्ण सिंह कुमल्टा सलिंग, मुकेश चन्द्र बजीना, दरवान सिंह कपकोटी व पूरन चन्द्र सिंह निवासी कपकोट को पंतनगर में आयोजित 02 से 05 अगस्त तक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad