बागेश्वर: आगामी लोक सभा चुनाव 2024 नजदीक और कांग्रेस एक्टिव मोड में

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: देश में एक बार फिर लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तो पार्टियों ने भी अपने तरकश से तीर छोड़ने शुरू कर दिए है विपक्ष कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि चेलि-ब्वारी कौतिक कपकोट में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। महिलाओं के साथ राज्य में अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री देवियों के पैर धो रहे हैं। अपनी विधानसभा में पीड़ित युवती और उसके स्वजन तक को ढांढस नहीं बंधा सकें हैं। कहा कि राज्य में महिला, दलित उत्पीड़न बढ़ा है।बीते
शुक्रवार को टीआरसी पर पत्रकार वार्ता के दौरान टम्टा ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लगातार उत्पीड़न हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी महिला, बच्चे और दलित उत्पीड़न में इजाफा हुआ है। अंकिता भंडारी के स्वजन न्याय के लिए भटक रहे हैं।चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत में महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ने युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है । आरोपित की गिरफ्तारी पांच दिन में हो सकी। निर्भया केस के बाद फार्स्ट ट्रैक न्यायालय बनना था। महिलाओं को त्वरित न्याय मिलना था। वह राज्यपाल से त्वरित न्यायालय की मांग भी करेंगे। कहा कि कपकोट में जनता के टैक्स की बर्बादी हुई है। जिसकी जांच होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि समान होते हैं। लेकिन इस आयोजन में महिला जनप्रतिनिधियों को बोलने तक नहीं दिया गया है। सरकारी तंत्र का भी दुरुपयोग हुआ है। महिलाओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, लोकमणि पाठक, गोपाल राम, ललित गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।