बागेश्वर:यूजर चार्ज को लेकर कल के बंद के बाद अब क्या होगी आगामी रणनीति ,देखिए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर बीते रोज यूजर चार्ज के खिलाफ अपना विरोध जताते हुवे युवा कांग्रेस द्वारा जमकर प्रदर्शन किया तो नगर के व्यापारियों ने अपनी रोजी बंद कर पालिका को अपना आक्रोश दिखाया वहीं अब ये विरोध नगर में जन जन में देखने को मिल रहा है वहीं नगर पालिका द्वारा थोपे गए इस कर के विरोध में यूथ कांग्रेस अग्रिम रणनीति पर गहन विचार में जुट गई है।

आज दिन में 12.30 बजे युवा कांग्रेस कार्यालय बागेश्वर में
कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा यूजर चार्ज के विरोध में उग्र आंदोलन का रुख करते हुए आगे की रणनीति पर पत्रकार वार्ता रखी जायेगी।
कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि यूजर चार्ज के विरोध में ऐतिहासिक बंद के लिए सभी व्यपारियों, स्कूल प्रबंधन व टैक्सी यूनियन ने साफ जाहिर कर दिया है कि वो यूजर चार्ज किसी हालत में नही देंगे।


उसी क्रम में युवा कांग्रेस आंदोलन को औऱ उग्र करते हुए अब शनिवार 8-1-2022 को सभी 11 वार्डो में वहाँ के नागरिकों व व्यापारियों द्वारा वहाँ के वार्ड मेंबर का पुतला दहन व इस्तीफा की माँग की जाएगी।

साथ मे कवि जोशी ने कहा कि
बागेश्वर नगर को बसाने में किसी भी सरकार की कोई भूमिका नहीं रही है, बागेश्वर में जब तक NGT के अनुसार सरकार द्वारा सीवरेज की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक सीवेज कानून लागू करवाने की पहल ऐसी जल्दबाजी ही है जिस जल्दबाज़ी के खिलाफ युवा कांग्रेस बागेश्वर को सड़कों पर जनता के समर्थन के साथ उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नगरपालिका को चाहिए कि वह NGT की आड़ लेकर अपनी जनता पर पीड़ादायक कानून थोपने की जगह NGT को बताए कि जब तक सरकार बागेश्वर जैसे नदी किनारे के नगरों और गांवों को सीवर लाइनों से नहीं जोड़ती है तब तक कठोर कानून हम जनता पर नहीं थोप सकते है।
उन्होंने कहा ऐसे किसी भी कानून,चार्ज या किसी भी नीति का जो जनता के हितों के खिलाफ है उसका युवा कांग्रेस बागेश्वर हमेशा से विरोध करती आयी है और करती रहेगी।

पत्रकार वार्ता में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,
जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष
रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष
विशाल रावत जिला सचिव
प्रकाश वाचमी nsui विधानसभा अध्यक्ष बागेश्वर आदि मौजद थे