बागेश्वर: यहां बुजुर्ग महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, घायल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:आज गाजली गांव में घर के पास खेत में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन आस पास खेतो में काम कर रही महिलाओ के हल्ला करने पर सुअर जंगल की और भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने 108 को फोन किया। और घायल महिला को 5 किमी पैदल चल मुख्य सड़क में लाए और जहा से महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

वही जिला अस्पताल में डॉ गुंजन ने बताया की महिला का इलाज चल रहा है महिला के पांव और जांघ में गंभीर चोटे लगी है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।महिला के भतीजे ने बताया की उनके क्षेत्र में जंगली सूअर लगातार खेती को नुकसान तो पहुंचा ही रहा है बल्कि कई बार हमला भी कर चुका है। उन्होंने जल्द से सुअर से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही गांव तक सड़क नही होने से हो रही दिक्कतो को दूर करने के लिए जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।वही घटना के बाद कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने जिला अस्पताल पहुंच महिला का हाल चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग को जल्द महिला के परिजनों को मुआवजा देने को कहा।