बागेश्वर: क्या अब मिल जायेगी मंडलसेरा जीतनगर वासियों को वर्षाकाल में होने वाले जलभराव से राहत?

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद मुख्यालय में स्थित मंडल सेरा और जीतनगर में नगर की बड़ी आबादी निवास करती है लेकिन हर सीजन वर्षाकाल में यहां जनभराव की समस्या देखने को मिलती रही है लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया लेकिन अब इस समस्या के समाधान को लेकर विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने क्षेत्र के लोगों को सूचित कर कहा?

समस्त जीतनगर मंडलसेरा वासियों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार 10 तारीख को सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच माननीय विधायक श्रीमती पार्वती दास जी, जिलाधिकारी अनुराधा पाल जी के साथ एवं पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सभी विभागीय अधिकारियों के साथ कुंती एवं दूनगाड़ गधेरे सहित मंडलसेरा से पीपल चौक होते हुए विवेकानंद विद्या मंदिर जाने वाले मोटर मार्ग का निरीक्षण करेंगे एवं बरसात में जल भराव से होने वाली समस्याओं का समाधान निकालने के लिए समस्त क्षेत्र वासियों के साथ बैठक और वार्ता करेंगे।

गौरव दास
विधायक प्रतिनिधि
बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad