बागेश्वर:महिला ने पेश की ईमानदारी की अनूठी मिसाल,धौलीनाग मेले में खोया सोने का मंगलसूत्र वास्तविक मालकिन को किया सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

महिला ने पेश की ईमानदारी की अनूठी मिसाल, काण्डा पुलिस बनी सहारा ।
धौलीनाग मेले में खोया सोने का मंगलसूत्र वास्तविक मालकिन को किया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मेलों और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जन-सेवा व पुलिस-मित्र की भूमिका का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया जा रहा है।* इसी क्रम में दिनांक 15.10.2026 को प्रसिद्ध श्री धौलीनाग मेला, विजयपुर में आई एक जागरूक महिला श्रीमती ममता धामी (पत्नी श्री नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम ढपटी, थाना काण्डा, जनपद बागेश्वर) को मेला क्षेत्र में घूमते समय जमीन पर गिरा हुआ एक सोने का मंगलसूत्र मिला।

श्रीमती ममता धामी ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया और उक्त मंगलसूत्र को तुरंत मेले में ड्यूटी पर तैनात काण्डा पुलिस टीम को सौंप दिया। कीमती आभूषण हाथ में आते ही थानाध्यक्ष काण्डा बलवन्त सिंह के नेतृत्व में थाना काण्डा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई और कड़ी खोजबीन करते हुए मेले में लाउडस्पीकर व अन्य माध्यमों से मंगलसूत्र के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से मंगलसूत्र की वास्तविक मालकिन श्रीमती गंगा रावत (पत्नी श्री बलराम सिंह रावत, निवासी ग्राम भण्डारीसेरा, थाना काण्डा, जनपद बागेश्वर) को ढूंढ निकाला गया, जो अपना आभूषण खो जाने से बेहद भावुक और परेशान थीं। आवश्यक कानूनी और सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त मंगलसूत्र श्रीमती गंगा रावत के सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ कीमती मंगलसूत्र सुरक्षित वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। पीड़ित परिवार और मेले में मौजूद आम जनमानस द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाली श्रीमती ममता धामी तथा संकट में सहारा बनी काण्डा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिल से धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad