बागेश्वर: गिरती कानून व्यवस्था पर यूथ कांग्रेस ने जताई नाराजगी,किया राज्य सरकार का पुतला दहन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में आज SBI तिराहे पर यूथ कांग्रेस ने राज्य में लगातार गिरती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि राज्य में ना महिलाए सुरक्षित है ना अन्य कोई हर जगह अराजकता का माहौल बन गया है। और सभी घटनाओं में भाजपा से जुड़े लोगो के ही नाम सामने आ रहे है। उन्होंने ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही की मांग की।यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हत्या बलात्कार व गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी भारी चोट पहुंची हैं। अपराध की अधिकतर घटनाओं में उत्तराखंड राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा हैं। शनिवार की रात भैरुचौब्टटा गांव में मनोज कुमार की निर्मम हत्या कर शव को उसकी टैक्सी जीप पर लटका दिया गया, खुलेआम इस निर्मम हत्याकांड से यह प्रतीत होता हैं कि अपराधी दिन प्रतिदिन दुस्साहसी होते जा रहें हैं। इस निर्मम हत्याकांड की घटनाओं के विरोध में युवा कांग्रेस आज प्रदेश मे काबिज भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार का पुतला दहन किया है। और सरकार से मांग की है कि ऐसे लोगो सख्त कार्यवाही की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया,विनोद पाठक, राजेंद्र परिहार, कवि जोशी, ललित गिरी आदि मौजूद था।