बागेश्वर:08.01 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी
नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
ऑपरेशन प्रहार के तहत स्मैक तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई।
08.01 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक-16/10/2026 एस0ओ0जी0 (SOG) टीम द्वारा केमू कार्यालय बागेश्वर के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त पंकज कुमार उर्फ फट्टी पुत्र नन्दराम के कब्जे से 08.01 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-74/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं। अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—-
पंकज कुमार उर्फ फट्टी पुत्र नन्दराम, निवासी बानरी मडलसेरा थाना व जनपद बागेश्वर उम्र- 25 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—-
FIR NO – 14/21, 8/21 NDPS ACT PS अल्मोड़ा
FIR NO -35/24, धारा-323/506 IPC (कोतवाली बागेश्वर )
FIR NO – 11/ 25, धारा – 29 NDPS ACT (कोतवाली बागेश्वर )
FIR NO – 03/26, धारा – 60/21 EX ACT (कोतवाली बागेश्वर )
FIR NO- 39/26, धारा 8/20 NDPS ACT (कोतवाली बागेश्वर )

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1-उप निरीक्षक जीवन सिंह सामन्त (एस0ओ0जी0)
2-का0 कुलदीप वर्मा (एस0ओ0जी0)
3-का0 भूवन बोरा (एस0ओ0जी0)
4-कानि0 सन्तोष सिंह (एस0ओ0जी0/एएनटीएफ)
5-कानि0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad