बागेश्वर:103.22 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत चरस तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
103.22 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए ।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 18/06/2026 कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त पंकज कुमार फट्टी पुत्र श्री नन्दराम के कब्जे से 103.22 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-39/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण—-
पंकज कुमार फट्टी पुत्र श्री नन्द राम निवासी बानरी मण्डलसेरा थाना व जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
1.FIR No.11/2025 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट (कोतवाली बागेश्वर)
2.FIR No.14/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (कोतवाली अल्मोड़ा)
3.FIR No.35/2024 धारा 323 506 IPC (कोतवाली बागेश्वर)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1- व0उ0नि0 निर्मला पटवाल (कोतवाली बागेश्वर)
2- हे0का0 सुरेश आर्या (कोतवाली बागेश्वर)
3- का0 राजेन्द्र सिंह (कोतवाली बागेश्वर)

