बागेश्वर:11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी
नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
ऑपरेशन प्रहार के तहत स्मैक तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई।
11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक-17/09/2026 एस0ओ0जी0 (SOG) टीम द्वारा गिरीछीना रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र श्री दीवानी राम के कब्जे से 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-64/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं। अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण—-
मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र दीवानी राम, निवासी- घटबगड़ वार्ड थाना व जनपद बागेश्वर, उम्र: 24 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1-निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन (प्रभारी एस0ओ0जी0)
2-का0 रमेश सिंह (एस0ओ0जी0)
3-का0 भूवन बोरा (एस0ओ0जी0)
4- कानि0 सन्तोष सिंह (एस0ओ0जी0/एएनटीएफ)
5- कानि0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad