बागेश्वर:(बिग न्यूज) बैंक लोन और मोबाइल फाइनेंस धोखाधड़ी का पर्दाफाशबागेश्वर पुलिस ने एडिटिंग के जरिए ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा
बैंक लोन और मोबाइल फाइनेंस धोखाधड़ी का पर्दाफाश
बागेश्वर पुलिस ने एडिटिंग के जरिए ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में बागेश्वर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों किया गिरफ्तार।
दिनांक 28/06/2024 को वादिनी गुरुदमा वरिजा त्रिपाठी (निवासी कठायतबाड़ा, बागेश्वर) द्वारा कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके आधार व पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उनकी अनुमति के बिना D.M.I फाईनेन्स कम्पनी से फाईनेन्स कर सैमसंग अल्ट्रा एस-23 मोबाइल फोन क्रय कर लिया। इस धोखाधड़ी से वादिनी का बैंक सिबिल (CIBIL) स्कोर भी खराब हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में FIR NO-41/2024 धारा 420 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके द्वारा विवेचना उ०नि० मनोहर चन्द के सुपुर्द की गई। साक्ष्यों के संकलन, साइबर सैल की सहायता और गहन विवेचना के बाद दिनांक 01/02/2026 को पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तगणों 1. अंकित कुमार (23 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल सिंह, निवासी- यमुनोत्री इन्क्लेव, पटेलनगर, देहरादून। 2. जौनी (32 वर्ष) पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी- ग्राम ककराला, नकुड, सहारनपुर (उ०प्र०) को धारा 420/467/468/471/34 IPC के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का पूर्व का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी अन्य राज्यों में धोखाधड़ी और कूटरचना कर मोबाइल फोन खरीदने से संबंधित 02 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1.उ०नि० मनोहर चन्द (विवेचक) ।2.कानि० इमरान (साईबर सैल वागेश्वर)
3.कानि० राजेन्द्र सिंह बगड़वाल(कोतवाली बागेश्वर )

