बागेश्वर:कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

सीनियर सिटीजन की सुरक्षा बागेश्वर पुलिस की प्राथमिकता
कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा बुजुर्गों की सुरक्षा और सहायता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक-01/02/2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में निवास कर रहे अकेले या बुजुर्ग दंपत्तियों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आवश्यकता या आपातकालीन स्थिति में पुलिस उनकी तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध है। संवाद के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड, अनजान कॉल, और ओटीपी साझा न करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें।
सुरक्षा के दृष्टिगत अपने घरों में रखे गए किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।
चोरी और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की उपयोगिता बताई गई।

बागेश्वर पुलिस द्वारा बुजुर्गों की सहायता हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad