बागेश्वर:पुलिस ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत चलाया सघन चेकिंग अभियान,

ख़बर शेयर करें

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत चलाया सघन चेकिंग अभियान ।

         पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके द्वारा समस्त प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह नेगी व पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रांन्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें जनपद के समस्त थाना / यातायात पुलिस द्वारा एम0वी0 एक्ट के तहत कुल 47 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
साथ ही पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल शाह द्वारा ड्यूटी में मौजुद कर्मचारियों को सर्तकता से ड्यूटी करने व संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad