बागेश्वर:कौसानी में 2 दिन चले कौसानी महोत्सव का समापन,मुख्य अतिथि रहे सांसद अजय टम्टा,आज ये रहा खास

ख़बर शेयर करें

कौसानी में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने साइकिल चलाई व ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया आगाज।

उन्होंने कहा कि कौसानी में महोत्सव के साथ ही साइकिल रैली का आयोजन कराना साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है व बच्चों की प्रतिभा निखार के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है।

प्रातः संगीतमय हुआ कौसानी, विभिन्न सांस्कृतिक दलों, स्कूली बच्चों ने दी सानदार प्रस्तुति।
महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः जिलाधिकारी ने कौसानी जिला पंचायत परिसर से स्वयं साइकिल चलाकर निकाली रैली। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य लाभ के साथ ही साहसिक पर्यटन का भी हिस्सा है। बताया कि रैली भतडिया रोड में सौनी गांव तक आयोजित की गई है जिसकी दूरी सात किमी है। बताया कि प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने साइकिल रैली संबंधी जानकारियां दी। प्रतियोगिता में कुल 10 साइकिल सवारों ने प्रतिभाग किया।


इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य सीमा आर्या, एडवोकेट जगदीश आर्या, देवेंद्र गोस्वामी, सीडीओ संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य समेत साइकिलिंग एसोशिऐशन के संजय वर्मा, अनिल भाकुनी, बबलू नेगी, पूजा मेहरा, सीमा आर्या, शिवम पंत आदि उपस्थित थे।

कौसानी महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा विश्व प्रसिद्ध कौसानी में जिला प्रशासन द्वारा प्रथमबार कौसानी महोत्सव के आयोजन हेतु सराहना की।

उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़ती है और रोजगार सृजन होता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है, पर्यटन को देखते हुए ही उत्तराखंड राज्य की मांग भी की गई थी। हमें उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में और विकास करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने भारत माला के अंतर्गत उत्तराखंड व हमारे जनपद सड़कों को सुंदर व डबल लेन बनाई जाएगी तथा टनकपुर-बागेश्वर- चौखुटिया को रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कौसानी पम्पिंग पेयजल योजना 26 करोड़ की योजना जेजेएम में भारत सरकार से स्वीकृति हो चुकी है। उन्होंने कहा हमारी क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देकर निखारना है। उन्होंने स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने समापन समारोह में संबोधित करते हुए स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षण संस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा मेला महोत्सव के आयोजन से हमारी संस्कृति संरक्षित होती है तथा अगली पीढ़ी में ट्रांसफर होता है। विधायक ने कहा ऐतिहासिक महोत्सव आयोजित हुआ है, उत्तरायणी मेला भी भव्य व दिव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा ने कौसानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सराहना करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा दो दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रमों का क्षेत्रीय जनता व आए हुए पर्यटकों ने लुफ्त उठाया। उन्होंने सभी अतिथियों क्षेत्रीय जनता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कौसानी महोत्सव में पधारने हेतु सभी अतिथियों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रथमबार कौसानी महोत्सव का आयोजन किया है, अगली बार से और भव्य से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

बतौर अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कौसानी महोत्सव की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी तथा जनता के सफल सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महोत्सव में विद्यार्थी वर्ग एवं ओपन वर्ग में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु सभी विद्यालयों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, होटल एसोसिशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, पूर्व उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, संजय परिहार, बीडी जोशी, ललित ख़बडोल, जगदीश भंडारी, डीके जोशी, पूजा मेहरा, सुनीता आर्या, हेमा पंत, नंदन सिंह अलमिया,
समेत पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, एसडीएम राजकुमार पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या आदि उपस्थित थे।