बागेश्वर:कैबिनेट मंत्री दास का जोरदार स्वागत,अपने विधानसभा क्षेत्र में कही ये बात?

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर प्रदेश के समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन राम दास का मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद बागेश्वर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कौसानी से लेकर बागेश्वर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप में और फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

सबसे पहले कैबिनेट मंत्री दास ने बाबा बागनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया दास ने जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया।वहीं गरुड़ के गांधी चबूतरे पर छोलिया नृतकों व फूलमालाओं से कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

दास ने कहा की रोडवेज को घाटे से उभारना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए उनके द्वारा पहल भी शुरू कर दी गई है साथ ही बागेश्वर डीपो के लिए भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं और जल्द ही बागेश्वर डीपो की बसों का भी संचालन हो सकेगा साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वे अपने विभाग से युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ जनता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें चौथी बार विधायक बनाया और मुख्यमंत्री ने उन्हें कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपी, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। देखिए विडियो और क्या कहा कैबिनेट मंत्री दास ने

चंदन राम दास ,कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad