बागेश्वर: पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्श्वाण द्वारा किया गया सकन्यूडा का भ्रमण वहां मिली खामियों को गिनाते हुवे Bjp को घेरा

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: पूर्व विधायक व कांग्रेस के कद्दावर नेता ललित फर्श्वाण ने मीडिया को बताया कि बीते रोज शाम अपने साथी ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर मेहरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट ग्राम सकन्यूडा का भ्रमण किया जहाँ दिनांक 7 जुलाई को चंचल राम पुत्र फकीर राम का तो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और वह खुले आसमान में रहने को विवश है,

इसके बाद भी दिनांक 11 को पटवारी के आने के बावजूद कल 19 तारीख तक लोगों के लिये न राहत शिविर का आयोजन किया गया है न ही उनके लिए किसी प्रकार की अस्थायी व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें चंचल राम पुत्र दिवान राम की पूर्ण क्षति हुई है, दीवान राम पुत्र रमी राम का आवासीय मकान कल रात पूर्ण क्षतिग्रस्त हो चुका है और उससे लगते हुए मकान कभी भी आपदा की चपेट में आ सकते है एक मकान मोहनी देवी पत्नी चनर राम का है।आपदा की दृष्टि पूरे गाँव पर पड़ी है पूरे गांव में भय का माहौल है। वहीं दूसरी ओर सरकार और प्रशासन अपने कार्यों के प्रति लापरवाह नजर आ रही है। ग्रामीणों से बात करने पर जानकारी मिली अभी तक किसी प्रकार की कोई मदद और् आश्वाशन अभी नही मिला है। सरकारी कागजों में बड़ी बड़ी बात की जाती रही है लेकिन धरातल पर सरकार और प्रशासन न पहुंच रहे हैं न ही कोई भी मदद। कई लोगों ने ये भी कहा कि भाजपा सिर्फ प्रचार कर रही है अपने बूथ जोड़ो कार्यक्रम खूब आयोजित करवा रही है लेकिन जिस काम के लिए सत्ता पर बैठी है उस काम के प्रति कोई भी सजगता नही दिखा रही है। मैंने उक्त सम्बंधित आपदा के लिए विभागों में फोन किया है और उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द आकर समस्याओं का जायजा लेगा अन्यथा मजबूरी में आकर हमें दूसरा रास्ता चुनना पड़ेगा। इस आपदा से निम्न लोगो प्रभावित हैं फकीर राम, दीवान राम, मोहनी देवी, रमुली देवी, खीमराम, दीपा देवी, पार्वती देवी, ललित राम, सुरेश राम, बलवंत राम, लीला देवी, मानुली देवी, गंगा देवी, नवीन राम, प्रताप राम।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad