बागेश्वर:भाजपा जिला कार्यालय में आज शक्ति वंदन व लखपति दीदी विषय पर एक कार्यशाला का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर भाजपा जिला कार्यालय में आज शक्ति वंदन व लखपति दीदी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित के लिए किया जा रहा है उनकी विस्तृत जानकारी स्वयं सेवी संगठनों को व महिला स्वयं सहायता समूहों को हो व उन तक इन जनहित व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता व विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती मधु भट्ट जी उपाध्यक्ष संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद जी द्वारा विस्तृत रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता श्रीमती दीपा आर्या प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा की गयी इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री इन्द्र सिंह फर्स्वाण श्रीमती बसन्ती देव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भास्करा नन्द तिवारी जिला संयोजक एन जी ओ प्रकोष्ठ श्रीमती प्रभा गढिया जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा संजय परिहार जिला महामंत्री प्रेमा परिहार नगर महिला मन्डल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया इस अवसर पर सुनीता टम्टा विधानसभा सह संयोजक संजय साह जगाती पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती उमा विष्ट कलावती ऐठानी दीपा आर्या कविता त्रिकोटी निर्जला आर्या भावना गढिया सहित अनेको स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों व एन जी ओ से जुड़े लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दी।