बागेश्वर:(विधानसभा निर्वाचन 2022)जनपद में दोनो विधानसभाओं में 188-188 कुल 376 मतदेय स्थलों में मतदान कराने को 1728 मतदान कर्मियों का किया गया रेंडमाईजेशन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्ण कांत पाठक के निर्देशन में मतदान में लगे कार्मिको का द्वितीय रेंडमाईजेशन जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया।

जनपद में दोनो विधानसभाओं में 188-188 कुल 376 मतदेय स्थलों में मतदान कराने हेतु 1728 मतदान कर्मियों का रेंडमाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि द्वितीय रेंडमाईजेशन के उपरांत मतदान कार्मिको की विधानसभावार पार्टी का गठन किया गया, जिनका द्वितीय व्यवहारिक एवं सैद्धान्तिक प्रशिक्षण आगामी 01 फरवरी से स्थानीय डिग्री कॉलेज में होगा। रेंडमाईजेशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, नोडल अधिकारी कार्मिक डीडी पंत, नोडल प्रशिक्षण संजय सिंह, प्रभारी कार्मिक संगीता आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या आदि मौजूद थें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad