बागेश्वर:सरयू गोमती नदी के संगम तट तक नदी बचाओ जीवन बचाओ पदयात्रा सीमार होते हुए बमराणी फटगली पहुची

ख़बर शेयर करें

गरुड़ बागेश्वर हितैषी संस्था के बैनर तले दिनांक 14 फरवरी से गोमती नदी के उद्गम स्थल से सरयू गोमती नदी के संगम तट तक नदी बचाओ जीवन बचाओ पदयात्रा आज दिनांक 22 फरवरी को गागरीगोल होते हुए सीमार होते हुए बमराणी फटगली पहुची। इस दौरान पदयात्रीयो ने जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार
जू0 हा0 बमराणी प्रा0 वि0 फटगली हिमाला पब्लिक स्कूल फटगली सहित अनेको गावों के लोगों के साथ बातचीत की और लोगो को जागरूक किया। पदयात्रा के दौरान कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के डा0 विरेंद्र पाल हितैषी संस्था के अध्यक्ष डा0 किशन राणा इंजिनियर महेश पान्डे हिमाला संस्था के भास्कर तिवारी ने स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किये। दिनांक 24 फरवरी को सरयू गोमती नदी के संगम तट पर इस पदयात्रा का समापन होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad