बागेश्वर: (बिग ब्रेकिंग न्यूज) जिला BJP को जोरदार झटका, 31 कार्यकर्ताओं का प्राथमिक सदस्यता से सामुहिक स्तीफा,जानिए कारण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: ठीक उत्तरायणी मेले के बीच में और लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को जिले में जोर का झटका लगा है इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्सवाण को सामूहिक रूप से 31 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दे दिया है।इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्ष चुनाव में मनमाने ढंग से चुनाव किया गया है जिनका नाम पैनल में तक न था उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जिससे कार्यकर्ता मनोबल में प्रभाव पड़ा है ।इस दौरान स्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से महेश मिश्रा मंडल महामंत्री,नरेंद्र सिंह रावत पूर्व जिला कोषाध्यक्ष,नरेंद्र लाल वर्तमान जिला पंचायत सदस्य कराशीबूंगा,चंदन सिंह रावत सदस्य जिला पंचायत असों,सुनील दोसाद पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सामिल हैं । इसमें अधिकतर कार्यकर्ता खरेही मंडल के सामिल हैं ।देखिए पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad