बागेश्वर: (बिग न्यूज) ग्राम पंचायत लेटी में बज्रपात के कारण 14 जानवरों की मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में आज फिर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला इस दौरान आकाशीय बिजली और गरज के साथ कई स्थानों में वर्षा भी देखने को मिली वहीं उपजिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 27.04.2023 को ग्राम पंचायत लेटी,बागेश्वर में बज्रपात के कारण लगभग 14 जानवर (गाय, बैल)की मृत्यु हो गयी है। घटना की सूचना मिलने पर सम्बन्धित पटवारी व पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

लेटी में आकाशीय बिजली गिरने से 10 बैल और 4 गायों कि मौत हो गयी
पान सिंह ग़ुमान सिंह पुत्र 1 गाय , जीत सिंह 1 बैल , ललित सिंह 1 बैल , गोविन्द सिंह 1 बैल , ठाकुर सिंह 1 गाय , पान सिंह पुत्र हरक सिंह 1 बैल , आन सिंह 1 बैल , मोहन सिंह पुत्र जगत 1बैल , जीवन सिंह 1 बैल , राम सिंह 1 बैल , दरपान सिंह 1 बैल और गाय , मोहन सिंह पुत्र पान सिंह 1 बैल , चन्दन सिंह 1 गाय कि मौत हो गयी

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर:(Big News) पॉक्सो एक्ट के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के महज 18 घण्टे में किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *