बागेश्वर:(बिग न्यूज)बागेश्वर के कपकोट विकासखंड में दुखद सड़क दुर्घटना 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे जिले के कपकोट विकास खंड के दूरगामी ग्रामीण इलाक़े रमाड़ी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों के मौत की खबर है जबकि दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरफ यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।दरअसल कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ बिचला दानपुर के कनौली रमाड़ी में सड़क पर देर सांय एक कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस गई है। जांच के बाद मृतकों की पुष्टि की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad