बागेश्वर:(BIG NEWS) बैजनाथ थाना क्षेत्र में यहां दिल दहला देने वाली वारदात,पति ने की पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में थाना बैजनाथ क्षेत्र के मन्युडा गाव में दिल दहलाने वाली वारदात।

पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर की हत्या।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बैजनाथ: बीते रोज देर रात 11 बजे गणेश जोशी S/0 भैरब दत्त जोशी उम्र 35 वर्ष ग्राम मन्यूडा थाना बैजनाथ ने अपनी पत्नी गीता जोशी उम्र 30 वर्ष के साथ शराब के नशे में मारपीट की गई। उसके बाद चाकू से अपनी पत्नी के पेट मे हमला कर बेहरमी से मार डाला। मृतक गीता जोशी का मायका ग्राम पोथिंग कपकोट में है। जिसके दो बच्चे हैं। 11 वर्षीय बेटा राजीव नवोदय विद्यालय बहुली में पड़ता है तो एक बेटी उम्र 09 वर्ष जो घर में ही रहती है।

अभियुक्त गणेश जोशी को बैजनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मृतिका के परिजनों मायकेवालों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है।