बागेश्वर:(BIG NEWS)नशे के विरुद्ध पुलिस की जोरदार स्ट्राइक, 5.788 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 04 नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:नशे के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी जारी है।इस बार एक बार फिर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुवे इस काले कारोबार में दोरदार स्ट्राइक कर सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद पुलिस की ANTF/SOG टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान 5.788 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 04 नशा तस्कर गिरफ्तार किये गए।

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों/एस0ओ0जी0 को निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में दिनांक: 13/11/2022 को SOG प्रभारी कुन्दन रौतेला के नेतृत्व में SOG टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिगं ड्यूटी के दौरान *RTO ऑफिस ताकुला रोड से वाहन संख्या-Uk08X1825 EON से 04 नशा तस्करों को क्रमश:-
1️⃣सुनील कुमार पुत्र दिलावर सिंह निवासी दोघट, थाना दोघट, तह0 बड़ौत, जिला बागपत (उ0प्र0) उम्र-35 वर्ष।
2️⃣प्रवेंद्र कुमार राठी पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी हिम्मतपुर सजती, थाना दोघट, तहसील बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 45 वर्ष।
3️⃣संजीव कुमार पुत्र सहदेव सिंह निवासी तुगाना, थाना छपरौली, तहसील बड़ौत जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 47 वर्ष।
4️⃣जगफूल सिंह पुत्र महाराज सिंह, निवासी तुगाना, थाना छपरोली तहसील बड़ौद जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 55 वर्ष से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्तियों के कब्जे से कुल 5.788 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग- 5,78,800/ है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को मौके से बरामद अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 91/2022 धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

     *इसी क्रम में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम द्वारा नशे के विरुद्घ कार्यवाही करते हुए माह जनवरी 2022 से अब तक चरस/स्मैक के कुल 26 अभियोगों में 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 27.158 किग्रा0 अवैध चरस व 95.98 ग्रा0 अवैध स्मैक बरामद की गयी है।* 

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 कुंदन सिंह रौतेला प्रभारी एस0ओ0जी0।
2. आरक्षी रमेश सिंह
3. आरक्षी संतोष सिंह
4. आरक्षी राजेश भट्ट
5. आरक्षी बसंत पंत
6. आरक्षी चंदन कोहली
7. आरक्षी इमरान खान