बागेश्वर: (Big News) बीते रोज सरयू नदी में डूबे युवक का शव बरामद

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के बिलोना में दिल्ली से अपने दोस्त की शादी के लिए पहुंचे चार युवकों में से एक युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया।जिसका शव आज रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार

” डी सी आर से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम द्वारा घटना स्थल के निकट बॉडी रिकवर कर ली गयी है।”

बता दे की युवक अपने चार दोस्तो और एक स्थानीय युवक के साथ नदी में नहाने गया था। तभी वह अचानक डूब गया। युवक का नाम प्रिंस 25 वर्ष है वह अपने तीन दोस्तो खुशाल, अक्षय, भल्ला और एक स्थानीय युवक पंकज के साथ नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह नदी में डूब गया। पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम युवक के सर्च अभियान में जुट गए थे ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad