बागेश्वर:(Big news)यहां युवक ने सरयू नदी में लगा दी छलांग, पुलिस व एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के कपकोट तहसील में एक युवक ने सरयू नदी में कूद लगा दी। पुलिस के अनुसार युवक नशे में बताया जा रहा है। पुलिस व एसडीआरएफ टीम युवक की खोजबीन में जुट गई है।जानकारी के अनुसार भयूं गांव निवासी जगदीश ‌गिरी करीब सवा पांच बजे सरयू किनारे बने घाट पर गया और नदी में कूद मार दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में युवक की खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक नशे में था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad