बागेश्वर:नगर पालिका के बिलौना वार्ड में होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा समर्थित विक्की सुयाल ने नामांकन किया दाखिल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर पालिका के बिलौना वार्ड 1 में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन भाजपा समर्थित विक्की सुयाल ने नामांकन किया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

डेढ़ साल पहले बिलौना वार्ड के सदस्य भूपेंद्र सुयाल की हृदय गति रुकने से असामयिक देहांत हो गया था। तब से वार्ड बगैर सदस्य के ही चल रहा था। अब नये सदस्य के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पूर्व सभाषद स्व ०भूपेंद्र सुयाल के पुत्र विक्की सुयाल ने नामांकन कराया है। उन्होंने भाजपा से नामांकन कराया है, जबकि उनके पिता कांग्रेस के समर्थित सदस्य रहे थे। चुनाव अधिकारी कमल पंत के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन कराया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, रवि करायत, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं सदस्य नवीन कुमार नमन, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, पूर्व प्रधान कैलाश गढ़िया,तेज सिंह घनौल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad