बागेश्वर: आगामी बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर BJP ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी बागेश्वर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और राजेंद्र सिंह बिष्ट को दी।

दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी अक्टूबर महीने में प्रस्तावित बागेश्वर उपचुनाव की रणनीति को लेकर गहन चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनायें कैसे जन जन तक पहुंचे इस पर चर्चा की गई। बागेश्वर उपचुनाव की घोषणा के बाद जो भी भाजपा का उम्मीदवार होगा वो भारी मतों से चुनाव जीतेगा। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जनता का रुझान भाजपा की ओर है। क्योंकि कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास ने क्षेत्र में बेहतर काम किए थे।और विधानसभा की जनता के सहयोग से उन्होंने इस विधानसभा से 4 बार लगातार जीत का परचम लहराया था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad