बागेश्वर: बीजेपी नेता केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की पत्रकार वार्ता

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पहुचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विधान सभा उपचुनाव मे भाजपा जीत के प्रति पूर्ण आस्वस्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में बोलते हुए अजय भट्ट ने कहा कि आज पूर्व मंत्री चन्दन दास के आकस्मिक निधन से सभी लोगों में दुःख की लहर है और उनके निधन के बाद हो रहे इस उप चुनाव में क्षेत्र के लोगों ने उनकी धर्म पत्नी जो पार्टी की प्रत्याशी है उन्हें भारी बहुमत से जिताने का मन बनाया है। और देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और राज्य की सरकार भी लगातार बेहतर काम कर रही है। और इस उपचुनाव में हर जगह लोगों का पार्टी प्रत्याशी के प्रति भारी समर्थन देखने को मिल रहा है।वहीं अग्निवीर योजना पर विपक्ष से उठते सवाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस योजना का युवाओं को पूरी तरह से लाभ होगा और इस योजना के तहत बढ़ चढ़ के युवा सामने आ रहे है।
अजय भट्ट केंद्रीय राज्य मंत्री

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad