बागेश्वर: BJP लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट और अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया

ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा चुनाव कार्यालय का मंडलसेरा में उद्घघाटन हो गया है। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट और अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर युवा नेता गौरव दास के नेतृत्व में कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सहित दो दर्जन नेताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उन्हे लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट, विधायक बागेश्वर कपकोट और भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ने सभी नेताओ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट के कहा की देश आज लगातार विकास की रफ्तार पकड़ रहा है। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की बदौलत आज देश में हर क्षेत्र में नए भारत की इबादत लिखी जा रही है। विश्व पटल में आज देश का सर गर्व से ऊंचा उठ रहा है। भाजपा जो कहती है वो करती है। जम्मू कश्मीर से 370 हटाना हो या राम मंदिर का निर्माण करना हो। सभी कार्यों को भाजपा पूर्ण करने लिए दृढ़ संकल्पीत है और लगातार देश की विकास की रफ्तार बढ़ाए हुए है। इसी रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए। हमे आज से ही लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगते हुए अधिक से अधिक मतों से विजई दिलाने की बात की है।
उन्होंने कहा की देश को आज मोदी के नेतृत्व की जरूरत है। मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उचाइया छू रहा है। हमारा मकसद केवल देश को मजबूत करना है। इसके लिए हमे जी जान से जुटना होगा। इस बार हमे पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक मत लाते हुए। भारी अंतर से जितना होगा। भारत सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसी को मिल रहा है। पीएम मोदी जी के द्वारा जो भी योजनाएं लाई गई वो जमीन में जुड़े हुए व्यक्ति को लाभ दे रही है। हमे हमारे देश और राज्य के विकास के नाम पर घर घर जाकर अधिक से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलानी है।